छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कथित पहचान छिपाकर संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन कराने का मामला, जांच में जुटी पुलिस…

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पहचान छिपाकर हिंदू युवती से प्रेम संबंध बनाने, शादी के लिए मतांतरण कराने और बाद में प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित मोहम्मद याशिन जावेद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम करण बताकर खुद को हिंदू बताया था। इसी पहचान के आधार पर दोनों के बीच प्रेम संबंध बने।

आरोपित ने शादी का भरोसा दिलाकर उसका विश्वास जीता। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई। महिला के अनुसार, बाद में रायपुर ले जाकर आरोपित ने अपनी वास्तविक पहचान याशिन के रूप में उजागर की। उसने शादी के लिए धर्म परिवर्तन की शर्त रखी।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसे अपमानजनक और अनैतिक कार्यों के लिए मजबूर करने का प्रयास किया गया तथा उसकी छोटी बच्ची के सामने भी दुर्व्यवहार किया जाता था।

महिला की शिकायत पर नंदिनी नगर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 319, 85 तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *