बिरयानी में जहर मिलाया, बेहोश होने पर तोड़ी हड्डियां… पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसका ब्वॉयफ्रेंड गिरफ्तार…

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने अपने लवर और उसके फ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही पति को मारने की साजिश रची। महिला ने बिरयानी में नींद की गोलियां मिला दीं। इसके बाद पति के बेहोश होने पर उसे लवर के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा।

अधिकारियों ने बताया, ‘ यह घटना 18 जनवरी की रात हुई। पीड़ित की पहचान लोकम सिवनागराजु के रूप में हुई है, जो लोकमवारी वीधी का रहने वाला था।’

पीड़ित की पत्नी लोकम लक्ष्मी माधुरी ने उसकी हत्या कर दी, क्योंकि वह उसके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का विरोध कर रहा था।

बिरयानी में मिला दी नींद की गोलियां

जिला पुलिस अधीक्षक वकुल जिंदल ने बताया, ‘आरोपियों ने अपराध की पूरी योजना बनाई थी। लक्ष्मी माधुरी ने अपने पति के लिए बिरयानी बनाई और उसमें लगभग 20 नींद की गोलियां मिला दीं, जिससे वह गहरी नींद में सो गया।’

एसपी ने बताया, ‘जब सिवनागराजु बेहोश हो गया, तो लक्ष्मी माधुरी और उसके प्रेमी ने कथित तौर पर उस पर हमला किया। पीड़ित की छाती पर पापड़ बनाने वाले लकड़ी के बेलन से मारा गया, जिससे उसकी पसलियां टूट गईं।’

पुलिस की जानकारी के मुताबिक, ‘सिवनागराजु की बुरी तरह पिटाई के बाद उसका गला घोंटा गया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने शुरू में मौत को नेचुरल कार्डियक अरेस्ट दिखाने की कोशिश की।’

सिवनागराजू के परिवार वालों को शक होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंदरूनी चोटें और हिंसक हमले के निशान मिले, जिससे यह बात साबित हो गई कि यह हत्या का मामला था।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान, पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान की और उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान, तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, सेडेटिव टैबलेट की तीन खाली स्ट्रिप, नींद की गोलियों की एक पूरी स्ट्रिप, एक लोहे की रॉड, एक अप्पडाला कर्रा (बेलन), एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक इंडिका विस्टा कार भी बरामद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *