गंगटोक में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, युवाओं के साथ खेला फुटबॉल; तस्वीरें कीं साझा…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के सिक्किम दौरे पर पहुंचे हैं। यहां वह 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरे पर मंगलावर को पीएम मोदी ने युवाओं संग फुटबॉल भी खेला। पीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसकी तस्वीरें शेयर कीं।

तस्वीरों में पीएम मोदी तिरंगे के निशान वाली नीली स्पोर्ट्स जैकेट पहने नजर आए। इसमें सभी के हाथ में एक फुटबॉल भी थीं। सबने एक जैसी किट भी पहनी हुई थी। यह एक तरह का कैजुअल सेशल था।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

तस्वीरों में पीएम मोदी तिरंगे के निशान वाली नीली स्पोर्ट्स जैकेट पहने नजर आए। इसमें सभी के हाथ में एक फुटबॉल भी थीं। सबने एक जैसी किट भी पहनी हुई थी। यह एक तरह का कैजुअल सेशल था।

पीएम मोदी सिक्किम के राज्य बनने के 50 साल पूरे होने के मौके पर होने वाले समापन समारोह में शामिल होंगे। वह गंगटोक में स्वर्णजयंती मैत्री मंजरी पार्क में बने ऑर्किडेरियम का भी दौरा करेंगे, जिसे वर्ल्ड लेवल ऑर्किड एक्सपीरिएंस सेंटर के तौर पर विकसित किया गया है।

कार्यक्रम के बाद पीएम पालजोर स्टेडियम भी जाएंगे, जहां वह एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। इसके पहले सोमवार को सिक्किम पहुंचने पर पीएम ने गंगटोक में एक रोडशो का नेतृत्व किया था। उन्हें 29 मई को ही सिक्किम पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के कारण वह नहीं आ पाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *