PM Kisan Yojana: खत्म हुआ इंतजार, रविवार बीतने के बाद भी नहीं आए 2-2 हजार रुपये; यहां करें शिकायत…

 पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त बीते रविवार 20 जून को जारी हुई थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से पीएम किसान योजना की यह किस्त जारी की थी। इस किस्त के जरिए 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई है। लेकिन यह राशि अभी कुछ किसानों के बैंक में अकाउंट में नहीं आई है।

क्या आप भी एक किसान हैं, इस योजना के लाभार्थी और अब तक आपके भी खाते में 2-2 हजार रुपये नहीं पहुंचे हैं? अगर हां तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। क्योंकि इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आखिर आप कहां इसकी शिकायत कर सकते हैं?

PM Kisan Yojana: कहां करें शिकायत

अगर किसान योजना की 23वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये अब तक नहीं आए हैं, तो आप एक बार किसान योजना की हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800-115-526 पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं। शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ आप [email protected] पर इमेल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

इन सबके अलावा आप पीएम किसान के About Us Section में जाकर Grievance पर क्लिक करें या फिर सीधा इस लिंक https://pmkisan.gov.in/Grievance.aspx पर क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद आप अपना किसान योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर डॉलर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। हमने नीचे स्क्रीनशॉट भी लगा दिया है।

अब तक नहीं आए 2-2 हजार तो ये तीन चीजें भी चेक करें

अगर आप एक किसान हैं और आपके खाते में 23वीं किस्त के दो-दो हजार रुपये अभी तक नहीं आए हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आपको तीन चीजें चेक करनी है।

पहले आप अपना अकाउंट चेक करें। क्योंकि कई बार होता है कि बैंक अकाउंट बंद रहता है और जब उसमें पैसे क्रेडिट होते हैं तो कई बार मैसेज नहीं आता है। इसलिए आपको बैंक जाकर अपना बैंक अकाउंट एक बार चेक करना चाहिए।

इसके बाद आपको किसान योजना की e-KYC चेक करनी होगी। क्योंकि अगर आपकी ई-केवाईसी नहीं हुई होगी तो आपकी किस्त नहीं आएगी। इसके बाद आपको किसान लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करना है। और अपना स्टेटस चेक करना है। यहां आपको जानकारी मिल जाएगी कि किस्त आई है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *