जर्मनी में रिहायशी मकान की छत से टकराया विमान, दो की जान गई…

उत्तर-पश्चिमी जर्मनी में शनिवार को एक छोटे निजी विमान के क्रैश होने से दो लोगों की मौत हो गई। विमान सीधे एक घर की छत पर गिरा।

पुलिस के अनुसार, हादसा गैंडरकेसी नामक इलाके में हुआ, जो ओल्डेनबर्ग के पास है। विमान आवासीय क्षेत्र में एक घर की छत पर जोरदार टक्कर मारते हुए गिरा।

विमान में सवार दोनों व्यक्ति ब्रेमेन के रहने वाले थे। उनकी उम्र 65 और 77 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने पहले एक की मौत और दूसरे के लापता होने की सूचना दी थी, लेकिन मलबे की जटिल रिकवरी के बाद दोनों की मौत की पुष्टि हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *