अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में हडसन नदी में एक छोटे विमान के क्रैश होने के बाद पायलट और एक यात्री ने ठंडे पानी में तैरकर अपनी जान बचाई।
यह घटना सोमवार रात करीब 8 बजे न्यूबर्ग के पास न्यूयॉर्क स्टीवर्ट इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पूर्व में हुई।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने इसकी पुष्टि की है। यह सेस्ना 172 विमान लॉन्ग आइलैंड के मैकआर्थर एयरपोर्ट से उड़ा था।
फ्लाइटराडार24 के डेटा के अनुसार, विमान शाम करीब 6:55 बजे रोंकोनकोमा से उड़ा और एक घंटे बाद हडसन नदी में गिर गया।
कैसे हुई घटना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में इंजन की पावर खो गई और यह न्यूबर्ग-बीकन ब्रिज के दक्षिणी हिस्से के पास नदी में जा गिरा।
ऑरेंज काउंटी एक्जीक्यूटिव स्टीव न्यूहॉस ने न्यूज 12 को बताया कि विमान ने पावर खो दी और इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश में नदी में गिर गया।