Holi 2026: होली पर इन भूलों से बचें, वरना पड़ सकते हैं अशुभ प्रभाव – जानें क्या करें और क्या न करें…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

सनातन धर्म में होली के पर्व का विशेष महत्व है। इस त्योहार के आने का हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 04 मार्च को होली (Holi 2026) मनाई जा रही है। 

यह पर्व खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन कुछ गलतियों को करने से जातक को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और कामों में सफलता नहीं मिलती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि होली के दिन क्या करें और क्या न करें?

होली के दिन क्या करें

  • मंदिर की सफाई करें और दीपक जलाकर पूजा-पाठ करें।
  • देवी-देवताओं के चरणों में गुलाल अर्पित करें।
  • फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं।
  • शाम को तुलसी में देसी घी का दीपक जलाएं।
  • मंदिर या गरीब लोगों में अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें।

होली के दिन क्या न करें

  • इस दिन देर तक न सोएं।
  • काले रंग के कपड़ें न धारण करें।
  • तामसिक भोजन का सेवन न करें।
  • घर और मंदिर में गंदगी न करें।
  • किसी से वाद-विवाद न करें।
  • किसी के बारे में गलत न सोचें।

अगर आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां बनी हुई हैं, तो इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए होली की रात को घर की उत्तर दिशा में एक चौकी पर साफ़ कपड़ा बिछाएं। इसके बाद इसपर चावल, गेंहू, मसूर, काले उड़द का ढेरी बनाकर उस पर नवग्रह यंत्र को स्थापित करें।

इसके बाद यंत्र पर तिलक लगाएं और देसी घी का दीपक जलाएं पूजा-पाठ करें। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *