ब्रिटेन में विमान हादसा: भारतीय मूल के दंपती की मौत, कई दिनों बाद हुई पहचान…

उत्तरी वेल्स के एक दूरस्थ स्थान पर शुक्रवार को हल्के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक दंपती की मौत हो गई थी। बुधवार को पीड़ितों की पहचान भारतीय मूल के पति-पत्नी के तौर पर की गई। केतन स्वाली को पाइपर पीए28 विमान का पायलट माना जा रहा है।

वेस्ट मिडलैंड्स इलाके में टेटनहिल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के समय उनकी पत्नी शीतल भी उनके साथ थीं। पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को जब बताया गया कि विमान निर्धारित समय पर उत्तर-पश्चिम वेल्स के कैर्नारफान हवाई अड्डे पर नहीं उतरा, इसके बाद जमीनी और हवाई तलाशी अभियान शुरू किया गया।

नैरोबी से एपी के अनुसार, उत्तरी केन्या के एक दूर-दराज इलाके में बुधवार सुबह एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यात्रियों और पायलट के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है। हेलीकॉप्टर में छह यात्री और एक पायलट समेत सात लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर माउंट ओलोलोकवे की पहाड़ियों में एक दुर्गम इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *