PBKS vs RR: क्या बैन होंगे रियान पराग? ड्रेसिंग रूम में वेपिंग का वीडियो वायरल, मचा हड़कं…

आईपीएल 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग लाइमलाइट में आ गए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान रियान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग (ई सिगरेट पीते हुए) करते हुए कैमरे में कैद हो गए, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस घटना ने आरआर की टीम की जीत से ज्यादा सुर्खियां बटोर ली हैं। आईपीएल के नियमों के अनुसार, स्मोकिंग ड्रेसिंग रूम में बैन है, ऐसे में पराग पर कार्रवाई होना संभव माना जा रहा है। 

Riyan Parag LIVE मैच में वेपिंग करते हुए पकड़े गए

दरअसल, ये घटना राजस्थान (RR vs PBKS Match) की टीम की पारी के 16वें ओवर के दौरान की है, जब कैमरामैन ने पराग को कैप्चर किया, लेकिन उसमें ये देखा गया कि वो वेपिंग कर रहे हैं। उनका फुटेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस दौरान पराग (Parag Vaping inside dressing room) के साथ उनके टीममेट ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल साथ बैठे हुए थे। ये घटना ऐसे समय सामने आई है जब राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले ही एक नियम के उल्लंघन के कारण चर्चा में थी। 

इससे पहले, उनके मैनेजर ने डगआउट में फोन का इस्तेमाल करके पीएमओए (PMOA) प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था। ये घटना भी प्रसारण के दौरान कैमरे में कैद हो गई थी और गहन जांच के बाद, बीसीसीआई ने रोमी भिंडर को चेतावनी दी और उन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। 

अब रियान का वेपिंग करने का मामला और गंभीर माना जा रहा है। बीसीसीआई और आईपीएव गवर्निंग काउंसिल द्वारा मामले की जांच की जा सकती है। बता दें कि भारत में भी Prohibition of Electronic Cigarettes Act (PECA) 2019 के तहत वेपिंग डिवाइस गैरकानूनी हैं। नियमों के उल्लंघन पर 60 हजार से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना और 6 महीने से 3 साल तक की सजा का प्रावधान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पराग को चेतावनी, जुर्माना या फिर उन पर बैन भी लग सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *