इजरायल में आतंकियों की गोलीबारी से दहशत, एक व्यक्ति की मौत जबकि पांच अन्य घायल हुए…

 इजरायली एम्बुलेंस सर्विस ने बताया कि रविवार को मध्य इजरायल में कब्जे वाले वेस्ट बैंक के पास संदिग्ध आतंकी गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

इजरायली पुलिस ने कहा कि हमले में शामिल संदिग्ध शूटर को “मार गिराया गया” (न्यूट्रलाइज कर दिया गया), लेकिन इस बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस ने तुरंत संदिग्ध शूटर की पहचान नहीं बताई।

दो लोगों की हालत गंभीर

इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस ने बताया कि गोली लगने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए, जिनमें दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

गोलीबारी तीन अलग-अलग इलाकों में हुई सेंट्रल इजरायल, जो फलस्तीनी वेस्ट बैंक शहर कल्किलिया के पास है। फलस्तीनी मिलिटेंट ग्रुप हमास ने गोलीबारी की तारीफ की, लेकिन हमले की जिम्मेदारी नहीं ली।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने सिक्योरिटी का असेसमेंट किया है और “खतरनाक गोलीबारी हमले” पर नजर रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *