Kerala में स्कूली बच्चों को मादक पदार्थों से बचाने के लिए ‘ऑपरेशन तूफान’ शुरू, 1 जून से चलेगा विशेष अभियान…

 केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने शनिवार को राज्यव्यापी व्यापक मादक पदार्थ विरोधी अभियान “ऑपरेशन तूफान: द नार्को हंट” की घोषणा की है। इसका उद्देश्य उन गिरोहों को जड़ से उखाड़ फेंकना है, जो बच्चों को मादक पदार्थों के जाल में फंसा रहे हैं।

यह विशेष अभियान एक जून से शुरू होगा। केरलम में मादक पदार्थों को बढ़ता खतरा बताते हुए मंत्री ने कहा कि पुलिस इस खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए आने वाले दिनों में गहन अभियान चलाएगी।

नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों में शामिल सभी लोगों को पुलिस निगरानी में रखा जाएगा। चेन्निथला ने कहा कि इस अभियान में विशेष रूप से सिंथेटिक मादक पदार्थों की आपूर्ति शृंखलाओं, हाइब्रिड गांजा नेटवर्क और बार-बार अपराध करने वालों को खुफिया जानकारी और उपलब्ध आंकड़ों की मदद से निशाना बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *