सीरिया में एक के बाद एक विस्फोट, दमिश्क में मैक्रों के होटल के पास ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी…

 सीरिया की राजधानी दश्मिक में मंगलवार को एक के बाद एक कई धमाके हुए। गौर करने वाली बात ये है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के दौरे पर हैं और उनके होटल के पास भी ब्लास्ट हुआ।

इमैनुएल मैक्रों सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शारा से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन में दाखिल हुए ही थे कि तभी फोर सीजन्स होटल के पास धमाके हुए। सीरियाई अधिकारियों ने इस घटना पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।

फोर सीजन्स होटल में ठहरे हैं राष्ट्रपति मैक्रों

सीरियाई मीडिया ने बताया कि मैक्रों ‘फोर सीजन्स’ होटल में ठहरे हुए थे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति के कार्यालय ने कहा कि वे सुरक्षित हैं और सीरिया का उनका दौरा जारी है। सरकारी मीडिया ने एक अज्ञात सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि राजधानी के बीचों-बीच हुए दो धमाके विस्फोटक उपकरणों की वजह से हुए। घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता देखा जा सकता था।

जलती हुई गाड़ी और सड़क पर खून के धब्बे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक गाड़ी जलती हुई और सड़क पर खून के धब्बे दिखाई दे रहे थे। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। किसी भी गुट ने तुरंत इसकी जिम्मेदारी नहीं ली। यह घटना दमिश्क में ‘जस्टिस पैलेस’ के पास एक कैफे में हुए धमाके के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *