मध्य प्रदेश के सतना में सोमवार की रात विद्या श्री राइस एंड ऑयल मिल में भीषण आग लग गई। जानकारी देते हुए CSP देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया, “इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जबकि रिफाइनरी ऑपरेटर के तौर पर काम करने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई है।”
बचाव अभियान जारी
दमकल विभाग आग पर काबू पाने की कोशिशें कर रहा है और बचाव अभियान जारी है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही इसके कारणों का पता लगाया जाएगा।
इसके साथ ही लोगों की माने तो आग इतनी तेजी से फैला कि मिल के अंदर मौजूद सारे अनाज जल कर राख हो गए। हालांकि, आग बुझाने का काम तेजी से जारी है।