रायपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर एनएचएआई का वृक्षारोपण अभियान…

‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत प्रदेशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर 500 से अधिक पौधे रोपे गए

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर एवं विभिन्न परियोजना कार्यान्वयन इकाईयों द्वारा प्रदेशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों के विभिन्न खंडों में 500 से अधिक पौधों का रोपण किया गया।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण मानव जीवन तथा सतत विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि एनएचएआई द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। वृक्षारोपण, हरित राजमार्ग विकास एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *