इंफाल में हिंसा की घटना के बाद तनाव, मैतेई लोगों के घरों में आग लगाने की खबर…

 मणिपुर की राजधानी इंफाल के पश्चिमी क्षेत्र में मैतेई समुदाय के लोगों के घरों को जलाने की घटना के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया है।

आगजनी की इस घटना के बाद पीड़ित समुदाय के करीब 600 लोगों के समूह ने पथराव करना शुरू कर दिया।

कांतो सबल इलाके में शनिवार को हुई इस घटना के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

सुरक्षा बलों ने टकराव से बचाव के लिए गश्त बढ़ा दी है और लोगों को एकत्रित नहीं होने दे रहे हैं। बताया गया है कि आगजनी की घटना में ज्यादातर उन घरों में आग लगाई गई जो खाली पड़े थे।

इसलिए किसी जनहानि की सूचना नहीं है। पूर्व में हुई हिंसा के चलते उनमें रहने वाले लोग इलाका छोड़कर चले गए थे। विदित हो कि प्रदेश में मैतेई और नगा समुदाय के लोगों के बीच पिछले कई वर्षों से टकराव की स्थिति बनी हुई है। इसमें जन-धन का काफी नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *