उत्तरी कश्मीर के रफियाबाद बारामुला में ड्यूटी के दौरान एक जेसीओ बलिदानी हो गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात गए सुरक्षा बलों ने रफियाबाद के ऊपरी हिस्से में मरकूट हमाम जंगल में एक विशेष अभियान चलाया।
इस अभियान के दौरान पहाड़ी चढ़ते हुए पैर फिसलने से सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) नीचे खाई में जा गिरा। उसे उसके अन्य साथियों ने इस समय राहत कार्य करते हुए खाई से बाहर निकाला लेकिन वह गंभीर रूप से घायल था उसके शरीर पर कई चोटे आई हुई थी और वह अचेतावस्था मे था।
उसे निकटवरतीती अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक अधिकारी की पहचान 32 राष्ट्रीय राइफल्स के नायब सूबेदार हीरा बहादुर पांडे के रूप में हुई है।