असम में बाढ़ से 37 हजार से अधिक लोग प्रभावित, चार की मौत…

असम में बाढ़ ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अब यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। प्रभावित लोगों की संख्या लगभग चार गुना बढ़कर 37 हजार से अधिक हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार, बाढ़ का पानी छह ज़िलों सोनितपुर, डिब्रूगढ़, लखीमपुर, धेमाजी, जोरहाट और शिवसागर में फैल गया है। इससे 12 राजस्व सर्कल और 99 गांव प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ से कुल 37,032 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें लखीमपुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। सोमवार को छह जिलों में 9,600 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *