बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर भरतपुर जेल से बाहर आया मोनू मानेसर, गो-तस्करी के संदेह में दो लोगों की हत्या का है आरोप…

राजस्थान उच्च न्यायालय से दो दिन पहले जमानत मिलने के बाद मोनू मानेसर शनिवार को भरतपुर की जेल से बाहर आया। इस दौरान मोनू को लेने के लिए हरियाणा से बड़ी संख्या में लोग भरतपुर पहुंचे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे मोनू बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर जेल से बाहर आया।

हरियाणा के गुरुग्राम निवासी मोनू उर्फ मोहित यादव बजरंग दल से जुड़ा हुआ है। मोनू पर वर्ष 2023 में गो तस्करी के शक में जुनैद और नासिर की हत्या का आरोप है।

दोनों के शव 16 फरवरी 2023 को हरियाणा के भिवानी में जली हुई गाड़ी में मिले थे। दोनों के स्वजन ने मोनू सहित पांच लोगों के ़खलिाफ मुक़दमा दर्ज करवाया था। हरियाणा पुलिस ने सितंबर 2023 में मोनू को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से वह भरतपुर की जेल में बंद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *