बालोद : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगन्नाथपुर में मिशन वात्सल्य एकीकृत बाल संरक्षण सेवाएं जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन…

विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय बालकों का देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, चाइल्ड हेल्पलाइन, गुड टच, बैड टच, साइबर क्राइम तथा बाल अधिकारों की दी गई जानकारी

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अमित सिन्हा के मार्गदर्शन एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजानंद साहू के नेतृत्व में बालोद विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगन्नाथपुर में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा मिशन वात्सल्य एकीकृत बाल संरक्षण सेवाएं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम 2012, किशोर न्याय बालकों का देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, गुड टच, बैड टच, साइबर क्राइम तथा बाल अधिकारों की जानकारी प्रदान करते हुए किसी भी प्रकार के शोषण या संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य श्री केके गंगासागर, समस्त शिक्षक-शिक्षिका, बालक कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री कृष्णा साहू, मास्टर ट्रेनर श्रीमती भगवंतीन सिन्हा एवं चाईल्ड लाइन से परियोजना समन्वयक श्री वेदप्रकाश साहू, केस वर्कर श्री कैलाश निषाद, जिला बाल संरक्षण इकाई के श्रीमती बसंती कतलाम एवं बड़ी संख्या में बालक एवं बालिका उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *