रायगढ़ : रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई…

डूमरपाली में पोकलेन मशीन जब्त, वाहन मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार को खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त एक चैन माउंटेड पोकलेन मशीन को जब्त कर सील कर दिया।

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़े डूमरपाली निवासी यशवंत डडसेना द्वारा चैन माउंटेड मशीन के माध्यम से खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

शिकायत के आधार पर खनि निरीक्षक एवं खनिज उड़नदस्ता दल ने ग्राम बड़े डूमरपाली, तहसील खरसिया में दबिश दी। मौके पर अवैध रेत उत्खनन में लगी एक चैन माउंटेड पोकलेन मशीन को जब्त कर सील किया गया तथा उसे ग्राम सरपंच की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।

खनिज विभाग ने वाहन मालिक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। खनिज विभाग ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *