रायपुर : सुशासन तिहार में सामाजिक न्याय और नशामुक्ति का संदेश…

दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों और जरूरतमंदों को मिला योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार के अंतर्गत मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक न्याय थीम पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं जरूरतमंद हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविर में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम के तहत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को ट्रायसाइकिल, बैटरी चलित ट्रायसाइकिल तथा वॉकिंग स्टिक वितरित की गई।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

इससे हितग्राहियों को आवागमन और दैनिक जीवन में सुविधा मिलेगी।

इसी अवसर पर “क्षितिज अपार संभावनाएं” योजना अंतर्गत 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

साथ ही पात्र विधवा महिलाओं एवं वृद्धजनों को पेंशन स्वीकृति आदेश पत्र वितरित किए गए।

शिविर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जागरूकता स्टॉल भी लगाए गए। नुक्कड़ नाटक, जनजागरूकता गतिविधियों और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *