मुंगेली : सुशासन तिहार 2026 में मनीषा पटेल की समस्या का हुआ समाधान…

राशनकार्ड बनने से अब मिलेगा खाद्यान्न योजना का लाभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आयोजित सुशासन तिहार आमजनों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बनता जा रहा है।

समाधान शिविरों के जरिए लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

इसी क्रम में पथरिया विकासखण्ड के ग्राम किरना में आयोजित समाधान शिविर में मनीषा पटेल का राशन कार्ड बनाकर उन्हें बड़ी राहत प्रदान की गई। राशन कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले खाद्यान्न और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

     आवेदन प्रस्तुत करने के बाद प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उनका राशन कार्ड तैयार किया गया। राशन कार्ड मिलने से अब मनीषा पटेल और उनके परिवार को शासन की खाद्यान्न योजना का नियमित लाभ मिल सकेगा, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। मनीषा पटेल ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है और अब परिवार को खाद्यान्न के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *