सेक्टर 70 में सोमवार देर रात एक टेंट के गोदाम में आग लग गई। अग्निशमन टीम ने तीन गाड़ियों की मदद से आग को बुझाया। गनीमत रही कि आग के दौरान कोई फंसा नहीं। न ही जानमाल का नुकसान हुआ।
सेक्टर 70 में मौर्य फाउंडेशन किड्जी के पास एक व्यक्ति का टैंट का गोदाम है। गोदाम में रमेश नाम का गार्ड तैनात रहता है। गार्ड रात को गोदाम पर ही था।
सोमवार रात करीब सवा 12 बजे टैंट से धुआं उठता दिखा। इतने में आसपास की बहु मंजिला अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों भी आग लगने की आवाज दे रहे थे।
गार्ड एकाएक बाहर आया और स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशमन को आग की सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि रात करीब 12 बजकर 18 मिनट पर आग की सूचना मिली। फायर स्टेशन से तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आव लगने के दौरान न कोई अंदर फंसा और न ही कोई घायल हुआ। प्राथमिक जांच में मामला शार्ट सर्किट से आग लगने का होना सामने आ रहा है।
आग से टैंट का पूरा सामान जलकर राख हो गया। टैंट मालिक नुकसान का आकलन करने में जुटा है। यह भी जानकारी की जा रही है कि स्पष्ट रूप से आग कैसे लगी। किसी ने रंजिश में तो आग नहीं लगाई। इस तरह के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।