पूर्वी सीरिया में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। फरात नदी को पार करते समय 35 से ज्यादा को ले जा रही एक फेरी पुल से टकराकर डूब गई, इस हादसे में दो बच्चों की जान चली गई। हादसे के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नदी के किनारे अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है।
वीडियो में बचावकर्मी और स्थानीय लोग हादसे के बाद पानी में फंसे लोगों की मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सीरियाई सिविल डिफेंस ने बताया कि यह हादसा दीर अल-ज़ोर शहर में हुआ, जहां फेरी पुल से टकराने के बाद पलट गई और डूब गई, जिससे उसमें सवार सभी लोग पानी में गिर गए. बचाव दल ने नदी से 15 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया, जबकि लापता लोगों की तलाश जारी है।
सीरियाई सिविल डिफेंस के अनुसार, आपातकालीन दल जिंदा बचे लोगों की तलाश और पीड़ितों के शव निकालने के लिए इलाके की छानबीन कर रहे हैं. हादसे का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है। जांच एजेंसी पता चलाने की कोशिश कर रही है कि फेरी पुल से कैसे टकराई।