महासमुंद : कलेक्टर लंगेह ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, 62 आवेदन प्राप्त…

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी।

कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में ग्राम परसकोल महासमुंद निवासी कुमारी बाई ने सीमांकन के लिए आवेदन किया। इसी तरह ग्राम अछरीडीह के श्री बृजराखन साहू ने भूमिहीन कृषि मजदूर सहायता योजना में अपात्र घोषित होने के संबंध में, ग्राम बेमचा के श्री बुद्धा यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु, बेमचा की प्रभा निषाद ने संजीवनी कोष से इलाज हेतु, ग्राम लालमाटी पिथौरा निवासी श्रीमती प्रेमबाई मुंडा ने नया राशन कार्ड बनवाने के लिए तथा ग्राम ठाकुरदिया पिथौरा के श्री लालचंदन पटेल ने मनरेगा कार्य में अनियमितता के संबंध में आवेदन किया। इसके अलावा अवैध अतिक्रमण, लम्बित राशि भुगतान एवं अन्य आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *