महाराष्ट्र: पत्नी की निगरानी के लिए घर में लगाए CCTV, प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने की आत्महत्या…

मुंबई से सटे अंबरनाथ इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 48 दिन के भीतर एक 26 वर्षीय महिला विशाखा तिलककर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका के परिवार का आरोप है कि पेशे से डॉक्टर पति और उसके ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसे लगातार पैसों और गहनों के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर पति नितिन तिलककर को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *