Madhya Pradesh: Indore के एमजी रोड पर नशे में धुत ड्राइवर ने सात वाहनों को मारी टक्कर, चार लोग घायल…

मध्य प्रदेश के इंदौर में बेहद लापरवाही की वजह से हुई घटना सामने आई है। यहां गजानंद मालवीय नामक एक वाहन चालक ने गुरुवार को इंदौर के एमजी रोड इलाके में 7 वाहनों को टक्कर मारी, जिससे 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मालवीय की जांच की और पाया कि वह नशे में था।

घायलों का अस्पताल में इलाज किया गया और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। गजानंद मालवीय ने इंदौर के एमजी रोड पर चार लोगों को टक्कर मारी और फिर एक कपड़े की दुकान में घुस गया। भीड़ ने मालवीय की पिटाई की। सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद है।

एमजी रोड पुलिस ने मालवीय को गिरफ्तार कर लिया, जो नशे में था और खुद को डॉक्टर बता रहा था। पुलिस का कहना है कि उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

एमजी रोड पुलिस स्टेशन के प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया ने एएनआई से बात करते हुए बताया कि यह घटना नगर निगम चौराहे और चिकमगलूर चौराहे के बीच हुई।

उन्होंने कहा कि नगर निगम चौराहे और चिकमगलूर चौराहे के बीच एक कार चालक ने सात वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे चार लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज किया गया।

आरोपी चालक का नाम गजानंद मालवीय है। जांच में पता चला कि वह नशे में था। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *