LPG Cylinder Booking: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के नियम बदले, सरकार का बड़ा अपडेट-एक छोटी गलती पड़ सकती है भारी…

अगर आप भी घर के रसोई गैस सिलेंडर के खत्म होने को लेकर टेंशन में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है।

केंद्र सरकार ने एलपीजी (LPG) सिलेंडर की बुकिंग और उसकी सप्लाई को लेकर एक बेहद जरूरी अपडेट जारी किया है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ किया है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है और सप्लाई चेन पूरी तरह से दुरुस्त है।

मंत्रालय ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। कई जगहों से पैनिक बुकिंग (घबराकर एक्स्ट्रा सिलेंडर बुक करना) की खबरें आ रही थीं, जिस पर सरकार ने सख्त लहजे में कहा है कि लोग जिम्मेदारी से गैस का उपयोग करें और जरूरत से ज्यादा स्टॉक न रखें। सरकार हर जिले के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पर पैनी नजर रखे हुए है।

डिजिटल बुकिंग का बढ़ा क्रेज, एजेंसियां हुईं खाली

सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन का असर अब गैस बुकिंग पर भी दिखने लगा है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब देश के लगभग 95% उपभोक्ता IVRS, SMS, व्हाट्सऐप और मोबाइल ऐप जैसे डिजिटल तरीकों से अपना सिलेंडर बुक कर रहे हैं।

इससे न केवल ग्राहकों का समय बच रहा है, बल्कि गैस एजेंसियों पर लगने वाली लंबी कतारें भी खत्म हो गई हैं। सरकार ने सलाह दी है कि पारदर्शिता और तेज सर्विस के लिए हमेशा ऑनलाइन माध्यमों का ही चुनाव करें।

कंपनियों ने दिए बुकिंग के ढेरों विकल्प

देश की तीनों बड़ी सरकारी तेल कंपनियां- इंडियन ऑयल (Indane), भारत पेट्रोलियम (Bharat Gas) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP Gas) अपने ग्राहकों को हाई-टेक सुविधाएं दे रही हैं।

अब आप बस एक मिस्ड कॉल या व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए अपना सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके अलावा इन कंपनियों के खुद के मोबाइल ऐप भी हैं, जहां आप पेमेंट से लेकर डिलीवरी स्टेटस तक सब कुछ ट्रैक कर सकते हैं।

बिना एड्रेस प्रूफ के मिलेगा सिलेंडर: छात्रों और प्रवासियों के लिए बड़ी राहत

इंडेन गैस (Indane) ने उन लोगों की बड़ी समस्या हल कर दी है जिनके पास स्थाई पता (Address Proof) नहीं होता। अब छात्र, कामकाजी युवा या दूसरे राज्यों से आए मजदूर बिना किसी एड्रेस प्रूफ के 5 किलो का छोटा सिलेंडर ले सकते हैं।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने साफ किया है कि यह सुविधा ‘पहुंच’ बढ़ाने के लिए दी गई है, ताकि किसी को भी अवैध तरीके से गैस न खरीदनी पड़े।

भारत गैस का ‘रिफंड’ वाला मिनी सिलेंडर

वहीं, भारत पेट्रोलियम (BPCL) भी 5 किलो का मिनी सिलेंडर मुहैया करा रहा है। हालांकि, इसके लिए आपको एक वैध पहचान पत्र (ID Proof) दिखाना होगा।

इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि अगर आप 5 साल के भीतर इस सिलेंडर को कंपनी को वापस लौटाते हैं, तो आपको जमा की गई राशि का 50% तक रिफंड मिल जाएगा। कंपनी ने भी ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि मार्केट में सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और घबराने की कोई बात नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *