बिहार के मोतिहारी में ATM काटकर लाखों की चोरी, नाइट पेट्रोलिंग पर तैनात पुलिसकर्मी सस्पेंड…

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी शहर के रघुनाथपुर में अज्ञात अपराधियों ने एटीएम काट कर मंगलवार की रात कैश की चोरी कर ली। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद फरार होने में सफल रहे। पूरी घटना के दौरान एटीएम का अलार्म नहीं बजा।

घटना की सूचना मिलने के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आस-पास लगे क्लोज सर्किट टेलीविजन कैमरे के फुटेज से बदमाशों की पहचान करने की कोशिशों के बीच संदिग्धों की खोज में छापेमारी चल रही है।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की रात्रि गश्त पार्टी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। चोरों की गिरफ्तारी के लिए सदर वन के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया है।

एसआइटी द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि एटीएम का अलार्म खराब था। इस कारण से पुलिस को तत्काल सूचना नहीं मिल सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *