‘जैसे भी हो, ईरान छोड़ दें…’, भारतीयों को MEA ने दी सलाह; अमेरिका के हमले की गहराई को लेकर चिंता बढ़ी…

ईरान और अमेरिका के बीच मिलिट्री तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय दूतावास ने इस टेंशन को मद्देनजर रखते हुए ईरान में रह रहे अपने नागरिकों से देश छोड़ने की अपील की है।

भारत सरकार ने जनवरी में जारी की गई एडवाइजरी को भी दोहराया, जब खामेनेई की सरकार प्रदर्शनकारियों पर सख्ती कर रही थी।

भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

ईरान में भारतीय दूतावास ने देश में मौजूद भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों से जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी है।

भारतीय दूतावास ने नागरिकों से एम्बेसी में रजिस्टर करने के लिए भी कहा है। भारतीय दूतावास की तरफ से कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

मोबाइल नंबर: +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359

लोगों को ईरान छोड़ने की दी सलाह

भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए पहले भी एडवाइजरी जारी की। ईरान में भारतीय दूतावास की तरफ से कहा गया, ‘सभी भारतीय नागरिकों और PIO को सावधानी बरतनी चाहिए, विरोध या प्रदर्शन वाली जगहों से बचना चाहिए।’

भारतीय दूतावास की तरफ से आगे कहा गया, ‘ईरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहना चाहिए और किसी भी डेवलपमेंट के लिए लोकल मीडिया पर नजर रखनी चाहिए।’

क्या ईरान पर हमला करेगा अमेरिका?

पूर्व सीआईए अधिकारी जान किरियाकोऊ ने दावा कर चुके हैं कि अमेरिका सोमवार या मंगलवार से ईरान पर हमला शुरू हो सकता है।

पूर्व सीआईए अधिकारी ने एक पॉडकास्ट में कहा, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भले ही ईरान को 10 दिन का समय दिया हो, लेकिन वह इसका पालन शायद ही करें।’ उन्होंने आगे कहा, ‘व्हाइट हाउस में उनके एक साथी ने बताया कि हमले की पूरी तैयारी हो चुकी है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *