गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जीपीएम जिले में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ…

मिश्रीदेवी कन्या विद्यालय से हुई शुरुआत, 22 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान को समर्पित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ बुधवार को गौरेला स्थित शासकीय मिश्रीदेवी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद गौरेला की उपाध्यक्ष श्रीमती रोशनी तापस शर्मा, वार्ड पार्षद मनोज विश्वकर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, तापस शर्मा, बीआरसी संतोष सोनी, नोडल अधिकारी उल्लास आलोक शुक्ला, प्राचार्य श्रीमती उषा शर्मा, शिक्षक एवं छात्राओं ने अपनी माताओं के नाम पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

      जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर डॉ संतोष कुमार देवांगन के मार्गदर्शन में जिले के सभी विद्यालयों में लगभग 22 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि पहले दिन जिले के तीनों विकासखंडों में 7,619 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें से 5,861 पौधों की जियो-टैगिंग भी की जा चुकी है।

नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रोशनी तापस शर्मा ने कहा कि मां और प्रकृति दोनों जीवनदायिनी हैं। उन्होंने छात्राओं से पौधों की देखभाल अपनी मां की तरह करने का आग्रह करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण एवं संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों के संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *