मुंगेली : सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर में दीनू कुमार साहू का बना श्रम कार्ड…

गॉव में शासन की योजनाओं का मिल रहा लाभ

सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर आमजनों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बनता जा रहा है। शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण कर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

इसी कड़ी में मुंगेली विकासखंड के ग्राम चमारी (चि.) में आयोजित समाधान शिविर में दीनू कुमार साहू का श्रम कार्ड बनाकर उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई।

दैनिक मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले दीनू कुमार साहू लंबे समय से श्रम कार्ड बनवाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन आवश्यक प्रक्रिया और जानकारी के अभाव में उनका कार्ड नहीं बन पा रहा था। श्रम कार्ड नहीं होने के कारण वे शासन की कई महत्वपूर्ण योजनाओं और सुविधाओं से वंचित थे।

       समाधान शिविर में आवेदन प्राप्त होने पर उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर त्वरित प्रक्रिया पूरी की गई और उनका श्रम कार्ड बना दिया गया। श्रम कार्ड मिलने के बाद दीनू कुमार साहू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें सुशासन तिहार के अंतर्गत गॉव में आयोजित समाधान शिविर का लाभ मिला। कार्यालय आने-जाने में होने वाले समय और पैसे की बचत हुई।

श्रम कार्ड बन जाने से उन्हें श्रमिक कल्याण योजनाओं, बच्चों की छात्रवृत्ति, चिकित्सा सहायता तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। इससे उनके परिवार को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा मिलेगी। दीनू कुमार साहू ने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *