धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। ₹11.85 करोड़ की लागत से ‘जल आवर्धन योजना’ को मंजूरी मिल गई है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र के हर घर तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
इस परियोजना से वर्षों पुरानी जल समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत नए पंप हाउस, विशाल संप वेल (पानी टंकी) और आधुनिक ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे।
इन सुविधाओं के माध्यम से जल वितरण व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, जिससे नगर में पानी की कमी और अनियमित आपूर्ति जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
इस योजना को क्षेत्र के जनप्रिय विधायक और विकास पुरुष अजय चंद्राकर के निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया जा रहा है। उनके प्रयासों से ही यह परियोजना मंजूरी के चरण तक पहुंच सकी, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा।
स्थानीय नागरिकों में इस घोषणा को लेकर उत्साह का माहौल है। लोगों का मानना है कि इस योजना के लागू होने से न केवल पेयजल संकट खत्म होगा, बल्कि जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
नगरवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा जा रहा है कि यह कदम कुरूद के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा और आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएगा।