कोण्डागांव : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं…

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक के बाद साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को सुना।

उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम लंजोड़ा निवासी सहिदा ने श्रमिक कार्ड नवीनीकरण विलंब के कारण प्रसूति/डिलीवरी सहायता राशि प्रदान कराने की मांग की, ग्राम धनपुर मंजीपारा निवासी पारे मरकाम ने हैण्डपम्प खनन की मांग की, कोण्डागांव डोंगरीपारा वार्ड निवासी कचरी बाई पानी की आपूर्ति के लिए आवेदन किया, ग्राम खचगांव निवासी कमला कार्रोम प्रधान मंत्री आवास दिलाने की मांग की, कोण्डागांव महात्मा गांधी वार्ड निवासी यूनुस खान ने प्रधानमंत्री आवास की अंतिम किस्त दिलाने की मांग की, ग्राम पंचायत कुम्हारबड़गांव के ग्रामीणों ने शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल के उन्नयन किए जाने के लिए आवेदन किया, ग्राम तातरी निवासी मेघनाथ पोयम ने हैण्डपम्प की मांग, प्राथमिक शाला भवन में बाउन्ड्री वॉल मांग एवं मोबाइल नेटवर्क समस्या हेतु आवेदन किया। इसके अलावा विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *