राइट टू रिकॉल में कुर्सी गंवा बैठीं जेरौन खालसा नगर परिषद की महिला अध्यक्ष, मतदान में 466 मतों से हुई हार…

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में राइट टू रिकाल के तहत जेरौन खालसा नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष कुसुम मातादीन पस्तौर को पद से हटा दिया गया है।

निर्वाचन अधिकारी के घोषित अंतिम नतीजों के अनुसार, हटाने का प्रस्ताव 466 मतों के अंतर से पास हुआ। इसके बाद अध्यक्ष का पद रिक्त घोषित कर दिया गया।

वर्ष 2022 के आम चुनाव में पस्तौर अध्यक्ष चुनी गई थीं। बाद में उनके और पार्षदों के बीच मतभेद बढ़े। नगर परिषद के भाजपा और कांग्रेस समर्थित 15 में से 12 पार्षदों ने कामकाज और अन्य मुद्दों पर असंतोष जताते हुए मध्य प्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 47 के तहत कलेक्टर को प्रस्ताव सौंपा।

जेरौन खालसा के 15 मतदान केंद्रों पर 7799 पंजीकृत मतदाताओं में से 4798 लोगों ने मतदान किया। भरी कुर्सी का निशान अध्यक्ष को पद पर बनाए रखने और खाली कुर्सी का निशान हटाने के लिए था।

शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में हुई मतगणना में अध्यक्ष को बनाए रखने के पक्ष में 2167 और हटाने के पक्ष में 2633 मत पड़े। कुल 4800 मत वैध पाए गए और अमाय मत शुन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *