जशपुरनगर : सुशासन तिहार 2026 : सिमड़ा शिविर में जेरोम ,बीरबल, टूना राम जगदीश को मिला खुशियों की चाबी…

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित सुशासन तिहार में लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है।

इसके साथ ही हितग्राहियों को  विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। दुलदुला विकास खंड के ग्राम सिमड़ा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में 4 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी सौंपी गई।

इनमें ग्राम सिमड़ा की जेरोम मयूरचुंदी के बीरबल यादव,करडेगा के टूना राम और जगदीश यादव शामिल हैं। सभी हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उनको बारिश,धूप से मुक्ति मिल गई।
अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री आवास में आनंद के साथ जीवन व्यतीत करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *