जशपुरनगर : सुशासन तिहार 2026 : ग्राम बिछी टोली में 204 आवेदन प्राप्त…

जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने आम नागरिकों को शिविर का लाभ उठाने की अपील

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में  सुशासन तिहार के तहत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में मनोरा विकास खंड के ग्राम बिछीटोली में विभिन्न विभाग के द्वारा लोगों की मांगों और समस्याओं की जानकारी ली गई।

मनोरा विकास खंड के जनपद पंचायत सीईओ श्री रघुनाथ राम ने बताया कि शिविर में कुल 204 आवेदन प्राप्त हुए हैं ।
सभी आवेदनों का गंभीरता से निराकरण किया जा रहा है।

शिविर में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने आम नागरिकों को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में उपस्थित रहकर लाभ लेने के लिए कहा ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शान्ति भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री परमेश्वर भगत जशपुर एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के जनप्रतिनिधिगण और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *