भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में जन सुराज का प्रदर्शन, न्याय की मांग तेज…

जन सुराज पार्टी ने आरा के भरत भूषण तिवारी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर मामले की निष्पक्ष जांच और स्वजन को न्याय देने की मांग की।

समाहरणालय से निकला कैंडल मार्च

युवा जिलाध्यक्ष राहुल राज के नेतृत्व में कैंडल मार्च की शुरुआत समाहरणालय परिसर से हुई। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया।

नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान जन सुराज के तिरहुत युवा प्रकोष्ठ प्रभारी वेद प्रकाश ने भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है और राज्य में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं।

वेद प्रकाश ने भरत भूषण तिवारी को शहीद का दर्जा देने तथा उनके स्वजन को न्याय दिलाने की मांग की।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मो. लाल बाबू, जिला महिलाध्यक्ष रंजना कुमारी, जिला महिला मुख्य प्रवक्ता वंदना प्रीतम, नगर अध्यक्ष प्रितेश प्रताप, राजीव कुमार, नीतीश मिश्रा, मनीष बाबा, प्रियम, इम्तियाज वारसी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *