पाकिस्तानी गैंगस्टर से कथित फंडिंग के मामले में महाराष्ट्र के युवाओं की जांच शुरू…

महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री पंकज भोयर ने कहा कि महाराष्ट्र एटीएस पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा स्थानीय युवाओं के साथ किए गए वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है।

उन्होंने मीडिया से कहा कि जांच एजेंसी ने विगत सप्ताह हिरासत में लिए गए कई संदिग्धों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। नेटवर्क का पता लगाने के लिए उनमें मौजूद डाटा निकाला जा रहा है।

विगत सप्ताह एजेंसी ने भट्टी से संबंधों की जांच को लेकर राज्यभर में समन्वित अभियान चलाकर 112 लोगों से पूछताछ की थी। भट्टी पर इंटरनेट मीडिया के जरिये युवाओं को राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के लिए प्रभावित करने का संदेह है।

भोयर ने कहा कि महाराष्ट्र में आतंकी गतिविधियां शुरू करने की योजना बना रहा भट्टी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से कुछ स्थानीय युवाओं के संपर्क में था।

एटीएस को इस बात की जानकारी मिली कि भट्टी ने इन युवाओं के बैंक खातों में धनराशि भेजी थी। उन्होंने कहा कि जांचकर्ता यह पता लगा रहे हैं कि संदिग्ध कितने समय से भट्टी के संपर्क में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *