भारत का पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश, आतंकवाद पर कार्रवाई के बाद ही सिंधु जल समझौते पर होगा फैसला…

सिंधु जल समझौता (आईडब्ल्यूटी) अपने मौजूदा स्वरूप में फिर से काम नहीं करेगा क्योंकि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ सीमा पार से आतंकवाद को खत्म करने का कोई संकेत नहीं दिया है जोकि करीब 65 साल पुरानी इस संधि को फिर से शुरू करने के लिए एक आवश्यक शर्त है।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। दूसरे शब्दों में कहें तो भारत इसे तब तक स्थगित रखेगा जबकि पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता।

सूत्रों ने कहा कि भविष्य में नदी जल बंटवारे से जुड़े प्रविधानों को फिर से लागू करने के लिए इस समझौते में संशोधन के साथ नए सिरे से बातचीत करनी होगी। हालांकि, यह कदम इस बात पर निर्भर करेगा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवाद को समर्थन देना स्थायी रूप से बंद करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *