अमेरिका में भारतीय युवक ने की आत्महत्या, नौकरी न मिलने और आर्थिक तंगी से था परेशान…

अमेरिका के शिकागो में रह रहा आंध्र प्रदेश निवासी 26 वर्षीय युवक इरागनाबोयिना चंदू ने बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से टूटकर आत्महत्या कर ली। इरागनाबोयिना चंदू आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले का रहने वाला था, जिसने हाल ही में डीपॉल यूनिवर्सिटी से मास्टर्स पूरा किया था।

कुरनूल जिले के निवासी चंदू अमेरिका में नौकरी न मिलने और सुरक्षा गार्ड पिता पर आर्थिक बोझ बनने के कारण यह कदम उठाया। अब अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय शव को भारत भेजने और परिवार का कर्ज चुकाने के लिए फंड जुटा रहा है। वहीं, केंद्र और राज्य सरकार की ओर से भी पार्थिव शरीर को जल्द स्वदेश लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

नौकरी की तलाश में परेशान था चंदू

इरागनाबोयिना चंदू ने शिकागो के डीपॉल विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की थी। जानकारी के अनुसार, वह कई हफ्तों से नौकरी की तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन नौकरी नहीं मिल पाई थी।

वह अपने परिवार पर आर्थिक रूप से निर्भर होने के कारण परेशान था। उसके पिता सिक्योरिडी गार्ड का काम करते हैं। बेरोजगारी और पारिवारिक तंगी के कारण चंदू ने शिकागो में आत्महत्या कर ली। हालांकि अभी जांच से संबंधित विवरणों का खुलासा नहीं हुआ है।

भारतीय समुदाय जुटा रहे चंदा

अमेरिका से भारत तक अंतरराष्ट्रीय प्रत्यावर्तन की लागत लगभग 25,000 डॉलर है। जिसमें अंतिम संस्कार सेवाएं, कानूनी परमिट और परिवहन शामिल हैं। अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय के सदस्यों ने चंदू के शव को घर वापस लाने में परिवार की मदद के लिए 1,20,000 डॉलर जुटाने का अभियान शुरू किया है। पिछले दो दिनों में 76,000 डॉलर से अधिक की राशि जुटाई गई है।

धन जुटाने वाले पेज पर लिखा था, “चंदू बड़े सपनों, आशाओं और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय छात्रों जैसी महत्वाकांक्षाओं से भरे दिलों के साथ शिकागो आया था। वह एक अद्भुत इंसान था – उदार, मिलनसार और अपने दोस्तों और छोटे भाई के लिए सहारा था। दुख की बात है कि उसके सामने आने वाली चुनौतियों का बोझ असहनीय हो गया। उसके सपने अधूरे रह गए और भारत में उसका परिवार इस असहनीय क्षति से टूट गया है।”

विमानन मंत्री ने मदद का हाथ बढ़ाया

एक सोशल मीडिया यूजर ने आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश को पत्र लिखकर चंदू को घर लाने में मदद मांगी। इस पोस्ट पर ध्यान देते हुए लोकेश ने शोक व्यक्त किया और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से पात्र के सुचारू और निर्बाध परिवहन को सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *