‘भारत शांति का पक्षधर है’: मिडिल ईस्ट की वर्तमान स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अपनी चिंता व्यक्त की…

मिडिल ईस्ट की वर्तमान स्थिति हमारे लिए गहरी चिंता का विषय है।

भारत संवाद और कूटनीति के माध्यम से सभी विवादों के समाधान का समर्थन करता है। इस क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए हम सभी देशों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।’

यह बात पीएम नरेन्द्र मोदी ने कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कही जो ईरान पर इजरायल व अमेरिका के हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र के हालात पर भारत की नीति और इस क्षेत्र में रहने वाले एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सरकार की चिंता को प्रकट करता है।

कूटनीति के लिहाज से पीएम मोदी के लिए सोमवार (दो मार्च, 2026) का दिन बहुत ही व्यस्तता भरा रहा। एक तरफ जहां कनाडा के मेहमान पीएम कार्नी की अगवानी व द्विपक्षीय वार्ता निर्धारित थी तो दूसरी तरफ खाड़ी क्षेत्र के कुछ नेताओं के साथ टेलीफोन पर भी संवाद करने का कार्यक्रम था।

पश्चिम एशिया की स्थिति पर पीएम मोदी ने जताई चिंता

इसी बीच विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और पीएमओ में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी समितियों की ब्रीफिंग भी लगातार हो रही थी। पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को कई अहम टेलीफोन वार्तां कर क्षेत्रीय शांति और भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जोर दिया।

उन्होंने बहरीन के पीएम किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा से बात की। इसके बाद सउदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से अलग से विमर्श किया।

इसके पहले वह इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतान्याहू और यूएई के प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायेद से भी टेलीफोन पर बात की थी। सभी वार्ताओं में प्रधानमंत्री ने संबंधित देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कुशलक्षेम का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और वहां की सरकारों द्वारा भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया।

भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया

सऊदी नेतृत्व से बातचीत के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सऊदी अरब पर हालिया हमलों की कड़ी निंदा करता है, जो उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन हैं। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता की जल्द बहाली अत्यंत आवश्यक है।

प्रधानमंत्री ने इन कठिन परिस्थितियों में भारतीय समुदाय की देखभाल के लिए सऊदी नेतृत्व का विशेष आभार भी व्यक्त किया। बहरीन के किंग से बात करने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि भारत बहरीन पर हुए हमले की कड़ी ¨नदा करता है। इस कठिन घड़ी में भारत बहरीन की जनता के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *