बेटी की हत्या के मामले में महिला वकील पर शिकंजा, लिव-इन पार्टनर के साथ गिरफ्तारी; जांच में जुटी पुलिस…

पुलिस ने शुक्रवार को 39 साल की एक महिला वकील को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले ही उस पर और उसके लिव-इन पार्टनर पर उसकी पांच साल की बेटी की हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

जांच में हुई चूक के कारण तीन पुलिस अधिकारियों (एक इंस्पेक्टर, एक सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल) को सस्पेंड कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि उसके लिव-इन पार्टनर और मुख्य आरोपित मोहन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। लड़की के पिता की शिकायत पर एफआइआर दर्ज होने के तुरंत बाद उसे गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद प्रियंका और मोहन दोनों पर हत्या का आरोप लगाया गया।

पुलिस ने बताया कि बच्ची, वेनेला, इस साल 25 मार्च को मृत पाई गई थी। चार जून को कडुगोडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद प्रियंका बेंगलुरु से भाग गई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पहले मैसूर गई और फिर सकलेशपुर चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *