मध्य प्रदेश में दूषित आइसक्रीम खाने से एक महिला समेत 9 बच्चे बीमार पड़ गए। गंभीर हालत के चलते दो बच्चों को ICU में भर्ती कराया गया है…

मंदसौर के गरोठ तहसील के ग्राम कोटड़ा खुर्द और कोटड़ा बुजुर्ग में दूषित आइसक्रीम खाने से एक महिला सहित 9 बच्चे बीमार हो गए। फिलहाल सभी को भवानीमंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सभी को उल्टी-दस्त होने के साथ मुंह से झाग आ रहे थे। इनमें से दो की हालत गंभीर होने से उनको आईसीयू में रखा गया है।

डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में बीमारी का कारण दूषित आइसक्रीम बताया है।

दो बच्चों की हालत गंभीर

गरोठ बीएमओ डॉ. दरबारसिंह ने बताया कि एक महिला और 9 बच्चे की तबीयत खराब हुई है।

इसमें कोटड़ा बुजुर्ग के पांच बच्चे भवानीमंडी के मेट्रो अस्पताल और कोटड़ा खुर्द की महिला और पांच बच्चे भवानीमंडी के नवजीवन अस्पताल में इलाजरत है। जिसमें से सात वर्षीय शिवम और 10 वर्षीय इरशाद आईसीयू में भर्ती हैं। 

इधर रात में ही गरोठ अस्पताल की टीम कोटड़ा बुजुर्ग पहुंची। जहां बीएमओ डॉ. दरबारसिंह ने डिस्चार्ज हुए बच्चे से बातचीत की ओर उसके सहित अन्य पीड़ित बच्चों के स्वास्थ का हाल पूछा।

राधिका मटका कुल्फी की थी आइसक्रीम

वहीं एक जानकारी यह भी बताई जा रही है कि शिवम को पूर्व में भी तीन-चार दिन से फीवर था इसकी वजह से उसकी जांच एक बार और कराई जा रही है। संभवत मावे में मिलावट हो सकती है, जिसकी जांच खाद्य विभाग से कराने की बात कही गई।

बता दें कि, कोटड़ा खुर्द विधायक चंदरसिंह सिसोदिया का गृहग्राम है। यहां भी बोलिया के राधिका मटका कुल्फी वाले ने ही आइसक्रीम बेची थी। जो कोटड़ा बुजुर्ग में बेची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *