राजधानी के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के ‘चलो संसद’ मार्च के चलते डीएनडी फ्लाईवे पर लंबा जाम लग गया। दिल्ली जाने वाले मार्ग पर वाहन रेंगते नजर आए।
दरअसल, सीजेपी के प्रदर्शन के कारण दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई गई है और गाड़ियों को चेक करने के बाद जाने दिया जा रहा है। इसके चलते नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर जाम लग रहा है।
इसके अलावा नोएडा से दिल्ली में आते समय सराय काले खां मोड़ पर भी लंबा जाम लग रहा है।
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और लक्ष्मी नगर के पास आईटीओ की तरफ जाने वाले पुल पर जाम लगा।
दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर अफरा-तफरी
दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों पर सोमवार को अफरा-तफरी मच गई। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संसद मार्च से पहले सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो ने पांच स्टेशन बंद कर दिए थे। इससे सैकड़ों यात्री फंस गए और कई लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।