रूस-यूक्रेन के बीच भीषण हमले, 8 लोगों की मौत; ओडेसा पोर्ट को भारी नुकसान…

रूस और यूक्रेन के बीच हुए तीव्र हमलों में कुल आठ लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूस ओडेसा के बंदरगाह को निशाना बनाकर वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर हमला कर रहा है।

खारकीव में एक बहुमंजिला इमारत पर हुए रूसी हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और 37 घायल हो गए। वहीं, रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन हमले में पांच लोग मारे गए और 25 अन्य घायल हो गए।

रूस ने ओडेसा के अलावा सूमी क्षेत्र में दो तेल सुविधाओं और नौ अन्य यूक्रेनी क्षेत्रों को भी निशाना बनाया, जिससे ओडेसा में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके अलावा, यूक्रेन ने रूस के ऊर्जा बुनियादी ढांचे, तेल डिपो और बेलगोरोद में रिहायशी इमारतों को ड्रोन हमलों से क्षति पहुंचाई।

150 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन गिराने का दावा

रूसी रक्षा मंत्रालय ने 150 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। इस बीच, वेटिकन में पोप ने इस युद्ध को समाप्त करने और नागरिकों की रक्षा के लिए अपनी अपील दोहराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *