20 दिनों में पूरी होगी हज यात्रा, केंद्र सरकार लाई नया पैकेज; 10 हजार यात्रियों को मिलेगा फायदा…

केंद्र सरकार ने शनिवार को भारतीय हजयात्रियों के इस वर्ष एक छोटा हज पैकेज शुरू करने की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य सभी आवश्यक रस्मों को पूरा करते हुए हजयात्रा की अवधि को कम करना है।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जार्ज कुरियन के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि यह पहल व्यापार और पेशेवर क्षेत्रों में कार्यरत व्यस्त लोगों के अनुरोध पर शुरू की गई है, जिन्हें 40 से 45 दिन काम से दूर रहना मुश्किल लगता है।

नई व्यवस्था के तहत, हजयात्री सामान्य रूप से लगने वाले लंबे प्रवास के बजाय लगभग 20 दिनों में हज की रस्में पूरी करके वापस लौट सकेंगे। इसके अनुसार, इस विशेष योजना के तहत लगभग 10 हजार हजयात्री यात्रा करेंगे।

केंद्र सरकार का छोटा हज पैकेज

हज 2026 के लिए पहली बार एक छोटा हज पैकेज शुरू किया गया है। इस कैटेगरी के तहत, हजयात्री सऊदी अरब में लगभग 20 दिनों के कम समय के साथ हज करेंगे, जबकि आम हज का समय 40-45 दिन होता है।

हजयात्रा की पहली फ्लाइट 17 मई को कोच्चि से रवाना होगी और दूसरी फ्लाइट दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों से रवाना होने की योजना है। छोटा हज पैकेज 17 मई से पांच जून तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *