H-1B वीजा फ्रॉड विवाद के बीच सुर्खियों में हैदराबाद का चिलकुर बालाजी मंदिर, अमेरिकी सीनेटर ने भी किया जिक्र…

अमेरिका में H-1B वीजा को लेकर चल रहे विवाद के बीच हैदराबाद का चिलकुर बालाजी मंदिर, जिसे ‘वीसा मंदिर’ चर्चा में आ गया है। अमेरिकी सीनेटर एरिक श्मिट ने हैदराबाद के चिलकुर बालाजी मंदिर (वीजा मंदिर) का जिक्र करते हुए कहा कि यहां हजारों लोग अमेरिकी वर्क वीजा पाने के लिए प्राथर्ना करते हैं।

इस दौरान अमेरिकी सीनेटर एरिक श्मिट ने वर्क वीजा सिस्टम पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि इनका इस्तेमाल अमेरिकी कर्मचारियों की जगह सस्ते विदेशी मजदूर लाने के लिए हो रहा है। श्मिट ने हैदराबाद के ‘वीसा मंदिर’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह ग्लोबल वीजा पाइपलाइन के पैमाने और संगठन का प्रतीक है।

बता दें कि हैदराबाद का चिलकुर बालाजी मंदिर को वीजा बालाजी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह प्राचीन हिंदू मंदिर उस्मान सागर झील के तट पर स्थित है। यह मंदिर अपनी अनूठी मान्यताओं, वीजा से जुड़ी मनोकामनाओं को पूरा करने की परंपरा के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *