गुजरात में व्यक्ति की सरकार से अपील, कहा- मेरी पत्नी को बांग्लादेश न भेजा जाए…

 गुजरात के आणंद जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बांग्लादेश निर्वासित होने से बचाने के लिए राज्य सरकार से गुहार लगाई है। उसका कहना है कि करीब एक दशक पहले प्यार के खातिर भारत आई काजल अब हिंदू बन चुकी है। यदि उसे उसके मूल देश वापस भेजा गया तो काजल की जान को खतरा हो सकता है।

यह मामला गुजरात पुलिस द्वारा अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान ‘आपरेशन डेल्टा हंट’ के बीच सामने आया है। महिला को करीब दो सप्ताह पहले वैध दस्तावेज के बिना भारत में रहने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

काजल के पति तरुण पटेल ने गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी से मानवीय आधार पर काजल को निर्वासित नहीं करने की अपील की। तरुण ने कहा, काजल विवाह करने के लिए अवैध रूप से भारत आई थी।

भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए जो भी कानूनी प्रक्रिया आवश्यक होगी, उसका पालन करने के लिए हम तैयार हैं। उसे निर्वासित नहीं किया जाए और मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए। परिवार का दावा है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक काजल को महिला आश्रय गृह में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *