रायपुर : बालोद के माहुद बी में सुशासन तिहार शिविर हुआ आयोजित…

1435 आवेदनों का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम माहुद बी में आज सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

शिविर में माहुद बी क्लस्टर से जुड़े 16 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 1653 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1435 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान की गई। 

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने अधिकारियों को सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को नीर चेतना अभियान के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ भी दिलाई।

      शिविर में गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, पूर्व विधायक श्री वीरेन्द्र साहू एवं श्री राजेन्द्र राय, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए।

कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालन हेतु जाल, समाज कल्याण विभाग द्वारा श्रवण यंत्र एवं छड़ी तथा राजस्व विभाग द्वारा डिजिटल किसान किताब का वितरण किया गया।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण-पत्र, पात्र हितग्राहियों को नवीन जॉब कार्ड एवं राशन कार्ड भी प्रदान किए गए।

       शिविर में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान कर गोदभराई की रस्म संपन्न कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *